Asal Samriddhi

Asal Samriddhi Ke Aakhri Stambh

A Reportage on the Kuhl/Water-management System of Kangra


The Kuhls are man-made water channels directing snow melt water from the Dhauladhar range, monsoon catchment water and water from bigger torrents towards agricultural fields and homes dividing the water judiciously for all people and all purposes. This gravity-flow system has been the sole source of water in an area that does not have an ample underground water table, so all rungs of the Kangri society have a stake in maintaining it, be it the communities dwelling uphill or downhill. This spirit of participation has seeped into their rituals, legends, arts and crafts and reflect their deep-rooted sense of self -reliance and self-esteem that endured many catastrophes including floods, droughts and also drastic economic changes. This system is looked after by water -masters. The book documents seven such water masters know as Kohlis.

“कोहली परंपरा का सजीव चित्रण करने वाली यह अनूठी पुस्तक आपके हाथ में है।हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा क्षेत्र के आठ कोहलियों के साथ श्री अमित की बातचीत ही इस किताब का आधार है। कोहली परंपरा को उसके परिवेश में समझने की कोशिश की है। उनका परिश्रम और धीरज सहज है, वे जिनसे बात कर रहे हैं उनके परिवेश में जा कर बैठते हैं। पानी के पारंपरिक इंतज़ाम और उसे करने वालों का वर्णन वहीं से निकलता है। कोहली का जोड़ीदार ‘मडोली’ कहलाता है। कोहली के काम के पीछे एक भरी-पूरी शब्दावली है, जिसमें उस काम की जटिलताएँ इस तरह टँकी हुई हैं कि उन्हें समझने के लिए ‘हाइड्रोलॉजी’ या ‘इन्जीनियरी’ की नयी पढ़ाई जानने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसमें पानी ही नहीं, मिट्टी और खेती की संज्ञाएँ और क्रियाएँ भी मौजूद हैं।कोहलियों से श्री अमित की बातचीत में काँगड़ा के समाज में आ रहे बदलावों का पता चलता है।” – सोपान जोशी


“अमित ने एकनिष्ठ मन से कांगड़ा क्षेत्र की अद्वितीय सिंचाई व्यवस्था, कूहलों का अध्ययन हमारे सामने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कूहलों के सहारे उस समाज के सहकार को भी आलोकित किया है। अमित ने पूरे धैर्य से कूहलों की देख-रेख करने वाले कोहलियों से लम्बी-लम्बी बातें करके कूहलों से जुड़ी व्यापक संस्कृति को रेशा-दर-रेशा खोला है। इस किताब में कूहल कुछ ऐसी दिखायी देती हैं मानो वे प्रकृति का ही अंश हों, मानो उन्हें मनुष्यों न बनाया हो बल्कि इस समूची व्यवस्था को प्रकृति ने ही कांगड़ा के लोगों को भेंट में दिया हो। ऐसी अनुभूति हमें इसलिए होती है क्योंकि कूहलों की व्यवस्था और उसके व्यवस्थापकों में हमें प्रकृति से न तो कोई स्पर्धा दिखायी देती है और न ही प्रकृति के प्रति कठोरता। कालिदास ने ‘कुमार सम्भव’ में हिमालय को शिव का अट्टहास कहा था। अगर हम इस रूपक का थोड़ा विस्तार करें तो हम कह सकेंगे कि अगर हिमालय शिव का अट्टहास है तो ये कूहलें उस अट्टहास से झरी खिलखिलाहट है जो कांगड़ा के खेतों में बिखर गयी है।” – उदयन वाजपेयी


<– Back to Books